बिरसा की जन्मस्थली पहुंचने वाले पहले पीएम बने मोदी

 

  • बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, धरती आबा को दी श्रद्धांजलि 

टीम एबीएन, रांची। पीएम मोदी तय समय पर खूंटी पहुंच गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के खूंटी जिले में उनके पैतृक गांव उलिहातू में उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गये हैं। 

धरती आबा की धरती से पीएम ने जारी किया पीएम किसान की 15वीं किस्त 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती आबा की धरती खूंटी से जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर पीएम ने सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी किया। 

  • जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ और राष्ट्र को समर्पित किया गया उनमें शामिल हैं : 
  1. आईआईएम रांची का नया परिसर 
  2. आईआईटी आईएसएम धनबाद का नया छात्रावास 
  3. बोकारो में पेट्रोलियम आॅयल और लूब्रिकेंट (पीओएल) डिपो 
  4. हटिया-पकरा सेक्शन 
  5. तलगरिया-बोकारो सेक्शन 
  6. जारंगडीह-पतरातू सेक्शन को डबल करना 

इसके अलावा, झारखंड में 100% रेलवे विद्युतीकरण की उपलब्धि भी प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse