विहिप ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन

 

  • भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर रांची के बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर विहिप के माल्यार्पण व उन्हें नमन किया गया  

टीम एबीएन, रांची। आज 15 नवंबर 2023 को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर विश्व हिंदू परिषद् रांची ने बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जो देश की स्वतंत्रता के लिए जीवनपर्यंत अंग्रेजों से लड़ते रहे। उन्होंने अंग्रेज मिशनरियों द्वारा जनजाति समाज के बीच सेवा और शिक्षा की आड़ में कराये जा रहे धर्मांतरण का पुरजोर विरोध किया। 

वे राष्ट्र के साथ-साथ स्वधर्म के भी रक्षक थे। उन्होंने जनजाति समाज के संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने की दिशा में निरंतर प्रयास किया। श्री मिश्र ने कहा कि उनके द्वारा धारण किया हुआ धनुष-बाण शौर्य और पराक्रम की गाथा तथा उनका जनेऊ सामाजिक समरसता का प्रतीक है। 

आज उनकी जन्म जयंती पर झारखंड के साथ-साथ समस्त देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। राष्ट्र एवं स्वधर्म के लिए उनके कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके दिखाये मार्ग पर चलकर झारखंड की समस्याओं का निदान करते हुए इसके विकास के लक्ष्य को प्राप्त करना उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी। 

भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, महानगर सहमंत्री विश्वरंजन कुमार, मुकेश गिरी, विजय कुमार मिश्र, शुभम केसरी, चंदा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत सह प्रमुख  प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse