गुमला। शक्ति मंदिर परिसर में गुरुवार को गुमला भाजपा ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी समेत 13 सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि सभा कर नमन किया। साथ ही उनलोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। मौके पर जिलाध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी ने कहा विपिन रावत के नेतृत्व में ही देश ने कारगिल युद्ध पर विजय पाई थी। उनके नेतृत्व में दुश्मन देश भारत की सैन्य शक्ति का लोहा मानता था। उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुमला जिला में बिपिन रावत का आना एवं जिले के युवाओं में देशभक्ति का जुनून बढ़ाना यहां के युवाओं के लिए यादगार रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, जगनारायण सिंह, संजय वर्मा, सुजीत नंदा, अजीत कुमार, कौशलेंद्र जमुआर, अरविंद मिश्रा, संजय साहू, किरण माला बाड़ा, रविंद्र सिन्हा, लक्ष्मीकांत बढ़ाईक, देवेंद्र लाल उरांव, राधेश्याम कुशवाहा, शंभू सिंह, पायल तिवारी, अनीता देवी, गीता मिश्रा, रामअवतार भगत, संदीप प्रसाद, बालकेश्वर सिंह, नितेश कुमार, श्याम गुप्ता, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, संदीप सिंह, सुबा एलबुम तिग्गा, नीलम गुप्ता आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी गुमला जिला के भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse