एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के चेज मास्टर विराट कोहली ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड कप एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने एक वर्ल्ड कप के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
उन्होंने सचिन तेंदुलकर, मेथ्यू हेडन और रोहित का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने इस मैच में 80 रन के निजी स्कोर के साथ ही यह रिकॉर्ड बनाया। सचिन तेंदुलकर का 673 रनों का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया है। उन्होंने 678 रन बना लिए है।
इससे पहले मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली विश्व कप के सेमीफाइनल में एक और रिकॉर्ड बनाया है। भारत की तरफ से एक वर्ल्ड के दौरान 600 से अधिक रन बनाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बन चुके है। साथ ही वह वर्ल्ड कप 2023 में अभी टॉप स्कोरर बने हुए हैं।
बता दें कि साल 2003 में वर्ल्ड कप के दौरान जब भारत उपविजेता रहा तब सचिन तेंदुलकर कुल 673 रन बनाये थे। इसी के साथ वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वहीं, उनके बाद वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान 2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा 648 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे।
अब विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कोहली ने आज के मैच के 14वें ओवर में मिचेल सेंटनर की गेंद पर दो रन लेकर अपनी उपलब्धि हासिल किया। 2023 विश्व कप में, कोहली ने रिकॉर्ड की राह पर पांच अर्धशतक और दो शतक लगाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse