एबीएन सेंट्रल डेस्क। सहारा श्री सुब्रत रॉय का आज देर रात 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के निजी अस्पताल में लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर के तमाम प्रयासों के बावजूद सहारा श्री को नहीं बचाया जा सका और आज उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को कल लखनऊ लाया जायेगा।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले सहारा श्री सुब्रत राय का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। उन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की शुरुआत की थी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराया था। लेकिन पिछले डेढ़ दशक से सहारा श्री विवादों से जूझ रहे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse