हिन्दू जागरण मंच ने दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

 

रांची। गुरुवार की शाम 4 बजे मोरहाबादी स्थित शहीद संकल्प वाटिका में हिन्दू जागरण मंच, रांची महानगर कमेटी ने श्रद्धांजलि सह शोक सभा की। इस दौरान, कुन्नूर में सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण उसमें सवार भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी समेत उनकी धर्मपत्नी व सेना के अन्य अधिकारियों के निधन पर सभी मौजूद लोगों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस क्रम में वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने वीरगति को प्राप्त हुए सेना के सभी अधिकारियों सहित भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के प्रति कृतज्ञता प्रकट की एवं सदैव देश के लिए समर्पित रहने का और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण नें संयुक्त रूप से जनरल बिपिन रावत जी के झारखंड दौरे को याद किया और झारखंड को वीरभूमि कहना और बलमदीना एक्का जी, जो उस वक़्त जीवित थीं तो उनको सम्मानित करने की यादों को सभी के बीच व्यक्त किया। साथ ही शहीद जनरल बिपिन रावत जी के स्मृति में शहीद संकल्प वाटिका में ही एक फलदार वृक्ष लगाई गई। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण, महामंत्री चंदन मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष पाठक, निशांत चौहान, सोनू गुप्ता, गुलशन सिंह, अजित साहू, मुकेश प्रामाणिक, राहुल सिंह, अरविंद गुप्ता, अशोक पांडेय, अजित चौधरी, आशीष शर्मा, बिट्टू दिव्या परमार, गनिता झा, अर्पित, मुन्ना एवं अन्य शामिल हुए। उक्त जानकारी हिन्दू जागरण मंच के रांची महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse