धनबाद/निरसा। झारखंड में लॉटरी टिकटों की बिक्री पर प्रतिबंध है। बावजूद धनबाद के विभिन्न चौक चौराहों पर धड़ल्ले से भूटान समेत सिक्किम की लॉटरी के टिकट बिक रहे हैं। बंगाल के रास्ते लॉटरी टिकट जिले के कई क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। विकास भारती नामक धंधेबाज पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता है जो झारखंड के धनबाद, हजारीबाग, गिरीडीह जिले में चोरी छुपके अपने एजेंट के माध्यम से भेजता है और इन जिलों में उनके एजेंट जिले के मुख्य बाजारों में धड़ल्ले से बेच रहे हैं। धनबाद के निरसा में आनंद साव चंदन साव तो धनबाद झरिया में राजेश निषाद में इस धंधे का बेताज बादशाह है, ऐसे धंधेबाजों पर कई बार पुलिस दबिश दे चुकी है पर पुलिस के चंगुल से ये बच निकलते हैं। इनमे ऐसे भी कई धंधेबाज हैं जो डुप्लीकेट लॉटरी टिकेट भी आॅरिजिनल टिकट में मिलाकर बाजारो में बेच रहे हैं और झारखंड में सरकार को चूना लगा रहें हैं। आश्चर्य की बात है कि लॉटरी टिकट पर 10 रुपये मूल्य अंकित रहता है, लेकिन एजेंट ग्राहकों को दस गुना पुरस्कार राशि का लालच देकर अधिक दाम वसूलते हैं। जिले में झरिया, गोविंदपुर, मुगमा मोड़, स्टेशन रोड, गोपालपुर, तिलतोड़िया सहित अन्य क्षेत्रों में लॉटरी का अवैध कारोबार खूब फल-फूल रहा है। हैरत की बात तो यह है कि कई जगहों पर थानों के करीब लॉटरी का यह खेल चल रहा है। इसकी लत स्कूल-कॉलेज के छात्रों को भी पड़ गई है। इस खेल में कई सिंडिकेट सक्रिय हैं जो भोले भाले लोगो को मूर्ख बना मालामाल हो रहे हैं। सामान्य रूप से लॉटरी टिकट बेचने वाले लोग टिकट को पैंट की जेब में रखते हैं ताकि किसी को संदेह न हो। वे लोगों की लॉटरी खरीदने के लिए तरह-तरह के ख्वाब दिखाते हैं। लॉटरी धंधेबाजों के चक्कर मे पड़ कर शॉर्टकट तरीके से लखपति व करोड़पति बनने की चाह रखने वाले लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जो करोड़पति बनने के ख्वाब में बिल्कुल कंगाल हो गये। कई ने तो अपनी जमीन तक बेच दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse