बेरमो /तेनुघाट कोर्ट। झारखंड राज्य विधिक परिषद रांची के द्वारा तेनुघाट अधिवक्ता संघ के होने वाले चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में परमेश्वर मंडल, राधेश्याम गोस्वामी एवं मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। गुरुवार को चुनाव पर्यवेक्षक परमेश्वर मंडल तेनुघाट अधिवक्ता संघ में होने वाले चुनाव की तैयारी के जांच के लिए पहुंचे। श्री मंडल ने बताया कि चुनावी कार्य के लिए उन्हें चयनित किया गया है। तेनुघाट अधिवक्ता संघ चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से कराना है। जिसमें 267 अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज है और वह मतदान दे सकेंगे। इस बार बैलट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम के आगे उनका फोटो भी लगा रहेगा। ताकि मतदाताओं को मत डालने में परेशानी ना हो। मतदान के दिन सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था रहेगी। श्री मंडल ने बताया कि शुक्रवार को मतदान से पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव और राधेश्याम गोस्वामी भी मौजूद रहेंगे। चुनाव से लेकर मतगणना के समय तक चुनाव पर्यवेक्षक के साथ निर्वाची पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार लाल एवं विनोद कुमार गुप्ता के साथ चुनाव सहायक मनोज कुमार एवं मजहर जानी के साथ हरि शंकर प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, डीएन तिवारी, अरुण कुमार सिन्हा और मनोज कुमार चौबे भी मौजूद रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse