एचईसी के नेहरू पार्क को सीएम हेमंत ने किया जनता को समर्पित

 

सीएम हेमंत सोरेन ने एचईसी के नेहरू पार्क का किया उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने एचईसी परिसर स्थित नेहरू पार्क का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इस पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया है। नगर विकास विभाग के द्वारा करीब 3.38 करोड़ की लागत से तैयार इस पार्क की रौनक देखते बन रही है।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर हेमंत सोरेन के समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे भी लगे। 

झारखंड मंत्रालय के पास इस पार्क की जर्जर स्थिति को देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगस्त 2020 में यहां आकर निरीक्षण किया था। इसके बाद इस पार्क के जीर्णोद्धार का जिम्मा नगर विकास विभाग के जुडको को दिया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse