टीम एबीएन, रांची। योगासन भारत ने 8 नवंबर 2023 को गोवा में नेशनल योगासन अवार्ड 2023 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के खेल मंत्री रेखा आर्य एवं योगासना भारत के सेके्रटरी जनरल डॉ जयदीप आर्य थे।
इस सम्मान समारोह में स्कूल आफ योग, रांची विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका संतोषी कुमारी को बेस्ट टेक्निकल आफिसर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। संतोषी कुमारी कई वर्षों से योग के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है।
राष्ट्रीय स्तर के खेलों में जैसे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, नेशनल गेम्स स्टेट गेम्स सहित कई जगह पर निर्णायक की भूमिका में रह चुकी है। संतोषी योग थैरेपिस्ट के रूप में 37वें नेशनल गेम्स में अपना योगदान दे रही है।
संतोषी की इस उपलब्धि के लिए योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिपिन पांडेय, स्कूल आफ योग की डॉयरेक्टर डॉ मधुलिका वर्मा, कॉर्डिनेटर डॉ गुरुचरण साहू, एस के घोषाल, आचार्य प्रह्लाद, आचार्य शंकर, विकास, प्रशांत सिंह, चैताली मुखर्जी, पूजा सिंह, सोनाली सरकार, दयानंद, ऋषि रंजन एवं संस्था के अन्य अधिकारियों ने बधाई दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse