टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। केडीसीए के तत्वावधान में खेले जा रहे स्थानीय सीएच हाई स्कूल मैदान में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर और झारखंड पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया।
झारखंड पब्लिक स्कूल ने 30 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए शिवतारा स्कूल को 27.1 ओवर में 239 रन पर आल आउट कर दिया। जिसमें मयंक ने 46 रन और सनी ने 42 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए सुधीर और प्रिंस ने 3-3 विकेट लिये।
जवाबी पारी खेलते हुए झारखंड पब्लिक स्कूल ने 15 ओवर में 124 रन ही बना सकी। जिसमें सरजील ने 14 और फरहान ने 24 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए शिवतारा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंस ने 4 और पीयूष ने 4 विकेट लिये।
मैच में अंपायर विशाल कुमार और अमित कुमार तथा स्कोरर नयन कुमार थे। मैच का उद्घाटन केडीसीए के कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse