रांची : बुंडू में शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव का आगाज

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुंडू (रांची)। टीसीसी मैदान में शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव का उद्घाटन विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया। इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता का भी सपना था युवा को प्रोत्साहित करना।

वे उसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी देने का प्रयास की दिशा में यह कदम है। नौकरी के क्षेत्र में भी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जायेगी। इसके लिए प्रदेश की हेमंत सरकार कार्य कर रही है।

शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को आठ टीमों के बीच फुटबॉल खेला गया। इसमें रेडिकल एफसी कोटा की टीम पेनल्टी में तीन दो गोल से फुटबॉल टीम हुमता को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। खेल प्रभारी सजल कुंडू ने बताया कि तमाड़ विधानसभा में कुल 4217 प्रतिभाओं ने भाग लिया है।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा, प्रोफेसर राजीव लोचन महतो, कालेश्वर मुंडा, बसु सेठ, शिवनाथ मुंडा, बबलू कुंडू, अरविंद कुमार, मोनू जायसवाल, रोहित महतो, यशपाल कुमार कार्तिक प्रमाणिक, बुंडू के थानेदार इंस्पेक्टर संजीव कुमार, उमेश महतो, मेंथपाल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse