एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। अब चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाये। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 293 रन बना लिये और मैच जीत लिया।
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 129 रन इब्राहिम जादरान ने बनाये। राशिद खा ने 35 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिये। मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जैम्पा को एक-एक विकेट मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अकेले ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बना दिये। मिचेल मार्श ने 24 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक, अजमतुल्लाह ओमरजई और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिये।
ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ 202 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। यह इस विश्व कप का पहला दोहरा शतक था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse