गुमला। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने सदर प्रखंड के असनी पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में सहभागिता कर पंचायतवासियों को सरकार के विभिन्न जलकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। शिविर में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने ह्लआपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वारह्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक पूरे राज्य में ह्लआपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वारह्व कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर गरीब, जरूरतमंद तथा वंचित समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों के विषय में जागरूक करने के साथ ही उन अधिकारों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके द्वार तक पहुंच कर उपलब्ध करा रही है। सिर्फ यही नहीं लोगों के व्यक्तिगत तथा सामूहिक समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी सुनिश्चित कर रही है। अत: आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सामान्य रोगों के उपचार हेतु कल्याण विभाग द्वारा चिकित्सा अनुदान योजना क संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से आप सामान्य रोगों के उपचार हेतु अपने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा अनुशंसा कराते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन समर्पित करें। जिसके पश्चात् 10-15 दिनों के अंदर 03 से 10 हजार तक की सहायता राशि आपको प्रदान की जाएगी। उन्होंने पंचायतवासियों से छात्रवृत्ति योजना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकारी एवं गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्ग एक से 10 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। अबतक वर्ग 01 से 10 के लगभग 47 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लभ दिलाया जा चुका है तथा छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने हेतु 01 लाख 12 हजार विद्यार्थियों का आवेदन भी प्राप्त किया गया है। अत: आप सभी अपने-अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करें, विद्यालय जरूर भेजें ताकि आपके बच्चों को भी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने पंचायतवासियों से केसीसी, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निमित्त सभी पंचायतवासियों को कोविड-19 वैक्सीन के दोनों टीके लगवाने हेतु प्रेरित किया। शिविर में उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के 02 प्रमुख उद्देश्य हैं, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में होनो वाली समस्याओं का पंचायत/ प्रखंड स्तर पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना तथा आमजनों को इन कल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी उपलब्ध कराना। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है आप तक आपके अधिकारों को पहुंचाना। अत: आप अपने अधिकारों को जानने एवं समझने की कोशिश करें। जबतक आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं बनेंगे तबतक आप इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। शिविर में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन सभी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ आपतक सुगमतापूर्वक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सरकार, जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन पंचायतस्तरीय शिविरों के माध्यम से आपके द्वार तक पहुंच रही है। उन्होंने आगे कहा कि समाज का विकास तीन बिंदुओं पर आधारित है- शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई। योजनाओं का भरपूर लाभ लेने के लिए आप सभी का शिक्षित होना अति आवश्यक है। उन्होंने ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन की विशेषता पर चर्चा करते हुए असनी ग्राम की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम में अधिक से अधिक संख्या में असंगठित क्षेत्र के कामगारों को चिन्हित करते हुए उनका ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पंचायतवासियों को अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों, 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों तथा आसपास रहने वाले लोगों को भी कोविड-19 वैकेसीन के दोनों टीके लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया। शिविर में मनरेगा योजनांतर्गत जॉब कार्ड नवीकरण हेतु 10 आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही 09 लाभुकों को नया जॉब कार्ड भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में कुप निर्माण हेतु 10, तालाब निर्माण हेतु 02, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नए आवास निर्माण हेतु 10, उद्योग विभाग द्वारा 05 तथा आपूर्ति विभाग द्वारा 54 आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में 61 लोगों को प्रथम तथा 33 लोगों को द्वितीय, कुल 94 लोगों को कोरोना के दोनों टीके लगाए गए। शिविर में उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा, सदर अंचलाधिकारी कुशलमय केनेथ मुण्डू, मुखिया, पंचायत सेवक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, पंचायतवासी, लाभुक व अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse