एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारी (धनबाद)। धनबाद के बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो ने सुरक्षा गार्ड और हाउस गार्ड कटौती किये जाने पर धनबाद जिला प्रशासन, एसएसपी और सरकार को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए एसएसपी पर जमकर भड़ास निकाली और कई संगीन आरोप लगाये। ढुलू महतो ने राज्य सरकार और धनबाद एसएसपी पर साजिश का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा कि सरकार पर भरोसा खत्म हो चुका है।
धनबाद में बढ़ते अपराध, लूट, भ्रष्टाचार, कोयला चोर को लेकर उन्होंने सड़क से सदन तक मामला उठाया है। अब कोयला चोरी राज्य में आतंक का रूप ले चुका है। अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। कई लोगों की हत्या हो चुकी है।
इस क्षेत्र को लूटा जा रहा है, जो लोग आवाज उठा रहे हैं। उनके ऊपर झूठे मुकदमे किये जा रहे हैं। अब प्रशासन विधायक से नाराज है और पूर्व में उनपर कई मुकदमे किये गये थे। वहीं, एक बार फिर से झूठा आरोप लगाकर जेल भेजने की आशंका जतायी है। उन्होंने धनबाद एसएसपी पर जान से मरवाने की साजिश रचने तक का भी आरोप लगाया है।
खुद पर लगे आरोपों और सारे मुकदमे की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने उच्च न्यायालय को भी अवगत कराया हैं। झामुमो के कुछ नेताओं पर भी साजिश का आरोप लगाया है। सरकार के गलत कार्यों का आजीवन विरोध करते रहने की बात कही है।
सुरक्षा गार्ड और हाउस गार्ड वापस लिए जाने को लेकर विधायक ने आपत्ति जतायी है। एक साल से नाराज विधायक सुरक्षा गार्ड और हाउस गार्ड वापस लिये जाने को लेकर हैं। 9 नवंबर को विधायक ढुलू महतो रणधीर वर्मा चौक पर धरना देंगे।
बता दें कि ढुलू महतो बाघमारा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। आपको बता दें कि निचली अदालत ने 9 अक्टूबर, 2019 को ढुलू महतो समेत चार सहयोगियों पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन सरकारी सेवकों के कार्य में बाधा डाला और पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की थी। जिसके बाद विधायक ने इस हाईकोर्ट में इस आदेश को चुनौती भी दी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse