टीम एबीएन, रांची। बीआईटी लालपुर के खेल महोत्सव के दूसरे दिन के फाइनल मुकाबला में महिलाओं की टीम यूरेका और रोप वारियर्स के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबले में रोप वारियर्स की टीम ने फाइनल का खिताब जीत लिया।
इस खेल में इंसानी कपूर, अभिलाषा, खुशी सृष्टि, ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच को जीत लिया। उप विजेता टीम की अपूर्वा, मीनल और विस्वा ने काफी मेहनत किया। पर रस्सी अपने पाले में खींच न सकी। इस प्रकार से महिलाओं की टीम रोप वारियर्स ने टग आफ वार का खिताब जीत लिया।
पुरुषों का मुकाबला भी बेहद ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम ज्यूस ने खिताब जीत कर यह मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबला को जितने में बीसीए वारियर्स ने कड़ा मुकाबला कर जीतनी वाली टीम को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।
आज के इस आयोजन में शामिल डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ प्रशांत कुमार, दीपक कुमार मिश्र, शांतनु कुमार, अनामिका कुमारी, मिनी दुबे, डॉ संजय, शांतनु सिन्हा, कलेश्वर, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ आशुतोष मिश्रा, मनोज कुमार, निखिल, आस्था मिश्रा, दीपक जेना, आदित्य कुमार उपस्थित होकर खिलाड़ियों को उत्साहित किया। दिनांक 8 नवंबर से वॉलीबॉल के मैच का शुभारंभ होगा जो 12 टीमों के बीच मुकाबला होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse