टीम एबीएन, गिरिडीह। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपैय निवासी महेंद्र मंडल और जमुआ थाना इलाके के चुंगलो निवासी हरिश कुमार शामिल है।
इन शातिर साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने एक आइफोन समेत सात महंगे मोबाइल फोन, अलग-अलग बैंक के 33 एटीएम कार्ड, 13 सिमकार्ड, 56 हजार रुपये नगद समेत एक डायरी बरामद किया है, जिसमें साइबर अपराध के जरिये ठगी किये गए रुपयों का लेखा-जोखा लिखा हुआ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse