24 दिसंबर को होगा रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव

 

जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अग्रेसन भवन में संपन्न

विनोद कुमार जैन बने मुख्य चुनाव पदाधिकारी

टीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी की एक बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया एवं भावी क्रियाकलापों की रूपरेखा तय की गयी। 

बैठक में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन ने 2 वर्षों में 50 से अधिक सामाजिक जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य किये हैं। 

विभिन्न सभी कार्यक्रमों के आयोजनों में एकजुटता के साथ समाज गठबंधन को मजबूत करने में अपना योगदान एवं पूर्ण सहयोग देने  पर सबों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन जन सेवा के कार्यक्रम के तहत विगत 20 माह से अन्नपूर्णा सेवा के दो केंद्र सुचारू रूप से चला रहा है, जो आगे भी निरंतर अन्नपूर्णा सेवा जारी रहेगा। 

बैठक में अन्नपूर्णा सेवा के कुशल संचालन हेतु एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर पूर्ण जानकारी दी।  

बैठक में सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अगले सत्र का चुनाव 24 दिसंबर को मारवाड़ी भवन होगा। इस चुनाव के सुचारू रूप से निष्पादन हेतु विनोद कुमार जैन को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री- ललित कुमार पोद्दार ने किया तथा धन्यवाद- ज्ञापन उपाध्यक्ष- पवन कुमार पोद्दार ने की। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, अशोक कुमार नारसरिया, कमल कुमार केडिया, कौशल कुमार राजगढ़िया, शिव शंकर साबू, पवन शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, पवन कुमार पोद्दार, सुरेश कुमार जैन, विनोद कुमार जैन, आनंद जालान, संजय सर्राफ, नरेंद्र लखोटिया, मनीष लोधा, नारायण विजयवर्गीय, शशांक भारद्वाज, राजेश भरतिया, सुनील कुमार पोद्दार, मुकेश जाजोदिया आदि के अलावे अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी  रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse