गुमला : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कई स्थानों पर लगे शिविर

 

गुमला। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज आज सदर प्रखंड के असनी, बिशुनपुर प्रखंड के चिरोडीह, बसिया प्रखंड के आरया, घाघरा प्रखंड के चपका तथा भरनो प्रखंड के करौंदाजोर पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया। आज आयोजित पंचायतस्तरीय शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को पोषण से संबंधित जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए स्टॉल के माध्यम से संबंधित पंचायतवासियों के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए ग्रामीणों का आॅन-द-स्पॉट स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें कोविड टीकाकरण का डोज दिलाते हुए उन्हें कोविड टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही उनसे शिविर में धान अधिप्राप्ति, पेंशन, केसीसी, आॅनलाइन लगान रसीद/ दाखिल खारिज/ सीमांकन/ मकान क्षति/ फसल क्षति संबधी आवेदन प्राप्त किए गए।सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में चिकित्सा अनुदान योजनांतर्गत आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। शिविरों में वनाधिकार पट्टा, जाति आवासीय, राशन कार्ड, विधवा/ वृद्धावस्था/ दिव्यांग पेंशन, ग्रीन कार्ड आदि का लाभ दिलाने हेतु संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करते हुए कार्यों का निष्पादन भी किया गया। घाघरा प्रखंड के चपका पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में आज परियोजना निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता ने सहभागिता कर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करने के साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बिशुनपुर प्रखंड के चिरोडीह पंचायत में आयोजित शिविर में 10 किसानों के बीच 60 किलो चना का वितरण किया गया। वहीं मनरेगा योजनांतर्गत 100 कार्यदिवस पूर्ण करने वाले10 मजदूरों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इसके साथ ही 15 नई योजनाओं को प्रविष्ट करने के साथ-साथ 23 लाभुकों को नया जॉब कार्ड दिलाया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 10 लाभुकों के बीच पेन्शन के पीपीओ का वितरण किया गया, 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया तथा 42 लोगों के बीच गैस सिलेंडर का भी वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लगभग 170 लाभुकों को कोरोना के टीके लगाए गए। भरनो प्रखंड के करौंदाजोर पंचायत में आयोजित शिविर में आमजनों द्वारा अपनी समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु आवेदन समर्पित किया गया। साथ ही शिविर में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने केलिए प्रेरित भी किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse