चाईबासा : नक्सली साजिश नाकाम, तीन आईईडी बम मिले

 

  • नक्सलियों के साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, 3 आईईडी बम बरामद

टीम एबीएन, चाईबासा। चाइबासा नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. आये दिन यहां नक्सली हमले होते रहते हैं। नक्सली अक्सर पुलिस को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसा ही के मामला एक बार फिर चाइबासा से सामने आ रहा है। जहां नक्सलियों ने पुलिस को बम से उड़ाने की साजिश रची थी, लेकिन वक्त रहते पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया और एक बड़ी घटना होने से बच गयी।

अगर ये घटना हो जाती तो न जाने कितने पुलिस वालों की जान चली जाती। नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए आईईडी बम बिछा रखा था। जिस पर पुलिस की नजर पड़ गई और उनके साजिश को नाकाम कर दिया. बता दें कि कई दिनों से पुलिस सर्च अभियान चला रही थी।

3 आईईडी बम बिछा रखा था

चाइबासा में पुलिस को उड़ाने की नक्सलियों के साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दरअसल, घोर नक्सल प्रभावित टोटो थाने के रेगांडहातु तुम्वाहाका जंगल में नक्सलियों ने पुलिस को उड़ाने के लिए 3 आईईडी बम बिछा रखा था, जिसे सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने खोज निकाला और नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse