दिवाली और छठ पर झारखण्ड आने वालों की बढ़ी मुश्किलें, अभी तक धनबाद और रॉची से खुलने वाली ट्रेनों में बोगी बढाने की नहीं हुई है घोषणा

 

टीम एबीएन झुमरी तिलैया। दिवाली और छठ पूजा को लेकर वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस समेत तमाम एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हो चुकी हैं। दिल्ली से कोडरमा हजारीबाग रोड पारसनाथ गुमो और धनबाद होकर पश्चिम बंगाल और उडीसा जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

ऐसे में लोगों को त्योहार पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोडरमा स्टेशन से लोग उतरकर हजारीबाग प्रमडलीय मुख्याालय हजारीबाग बरही बडकाकाना गिरिडीह तथा बिहार के नवादा, जाते हैं। ऐसे दिवाली और छठ बाद झारखण्ड से वापस लौटने के लिए ट्रेन में टिकट मिलना असंभव हो जाता है।इस बार दिवाली 12 नवंबर को व छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू होगी। ऐसे में 8 नवंबर के बाद की तारीखों के लिए अभी से दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।

दिवाली और छठ पर झारखण्ड आने वालों की बढ़ी मुश्किलें, इन ट्रेनों में सीटें फुल,प्लान बनाने से पहले देखें पूरी लिस्ट कोडरमा धनबाद और गिरिडीह अगर आप दिवाली और छठ पर्व के लिए झारखण्ड आने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। झारखण्डवासियों को यह बात जानकर झटका लगेगा कि ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। वहीं काफी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

  • झारखण्ड आने वालों की तत्काल व पूजा स्पेशल ट्रेनों पर टिकी है उम्मीदें

भुवनेश्वर राजधानी, रॉची राजधानी एक्सप्रेस में एसी व स्लीपर में लंबी वेटिंग है। ऐसे में पर्व में घर आने वालों की अब तत्काल व पूजा स्पेशल ट्रेनों पर उम्मीदें टिकी हुई हैं। दीपावली-छठ के समय में बिहार-झारखंड आने वाली ट्रेनों की बुकिंग शुरू होते ही लोग सीटें आरक्षित करा लेते हैं।

हालांकि, इनमें से बहुत सारे लोग अपरिहार्य कारणों से पर्व के समय घर न आने की स्थिति में बाद में टिकट रद्द करा देते हैं। इस कारण भी बुकिंग अधिक होती है और वेटिंग टिकट भी सामान्य की तुलना में अधिक कंफर्म होती है। इस उम्मीद में भी लोग ट्रेनों के एसी व स्लीपर कोच के लिए अधिक वेटिंग ले लेते हैं।

  • पुरूषोत्तम ट्रेन में नो रूम

दीपावली और छठ पूजा पर ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही हैं। दिल्ली से कोडरमा को आने वाली नई दिल्ली से कोडरमा होकर पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भी 10 नवंबर एसी और स्लीपर क्लास में नो रूम है। इसके अलावा, 15 नवंबर तक 150 से 200 सौ से अधिक वेटिंग है। इसी प्रकार, झारखंड एक्सप्रेस से भी कोडरमा झारखण्ड आना मुश्किल है।

10 नवंबर नो रूम और 12 नवंबर तक लंबी वेटिंग है। जोधपुर से हावड़ा जाने वाली जोधपुर -हावड़ा एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है। इसी प्रकार लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनों में हाल काफी खराब है।

  • 8 नवंबर से मुंबई मेल समेत राजधानी में सीटें उपलब्ध नहीं

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता महानगरों के अलावा गुजरात,राजस्थान, से आने वाली ट्रेनों में दीपावली पर्व को लेकर 8 नवंबर से सीटें उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, मुंबई मेल में 8 से 16 नवंबर तक स्लीपर क्लास में वेटिंग लिस्ट 250 से अधिक और सेकेंड व थर्ड एसी में 150 से 200 तक पहुंच गयीं है।

इसी प्रकार, छह से 16 नवंबर तक जोधपुर व अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में स्लीपर से सेकेंड एसी में वेटिंग है। अब यात्रियों के लिए पर्व त्योहार के साथ-साथ शादी विवाह को लेकर तत्काल ही एक सहारा बचा है। वहीं दुसरी ओर धनबाद और रॉची से खुलने वाली ट्रेनों में अभी तक बोगी बढाने की घोषणा नहीं हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse