जनता की सेवा करें, सरकार आपका ख्याल रखेगी : हेमंत सोरेन

 

आइएएस हो या चतुर्थवर्गीयकमी, हमारी नजर में सब समान: सीएम 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि उनकी सरकार की नजर में आइएएस हो या चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, सभी एक समान है। यह सरकार सभी को एक नजरिये से देखती है। आप सभी सरकार के आंख, नाक और कान हैं। आप राज्य की जनता की सेवा करें। सबके हितों का ध्यान सरकार रखेगी। 

उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के हित में सरकार काम कर रही है। उक्त बातें सीएम ने झारखंड जगुआर के पुलिसकर्मियों से कही। वे लोग 7वें पीआरसी के अनुरूप विशेष सुविधा-भत्ता देने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने पर सीएम के प्रति आभार जताने सीएम के आवास पर पहुंचे थे। 

सीएम कहा कि हर चेहरे पर खुशी और मुस्कान लाने का हम प्रयास कर रहे हैं। हमारी सोच और कार्यशैली एक समान है। यह सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है। 

सरकार का लक्ष्य सबका हित 

सीएम ने उनसे मिलने आये झारखंड चतुर्थवर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ, झारखंड जगुआर से कहा कि वे राज्य की जनता की सेवा करें। सबके हितों का ध्यान सरकार रखेगी। रविवार को ढोल-नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर उन्होंने जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया। इस अवसर पर उनकी समस्याओं को यथासंभव दूर कर रही है। 

उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास लगाकर जारी है। मैं यह तो दावा नहीं कर सकता कि सभी चीजे सही हो गयी हैं, लेकिन, इसकी शुरूआत जरूर है। मुझे पूरी उम्मीद और आशा है कि सरकार पूरी व्यवस्था को व्यवस्थित कर लेगी।  उन्होंने कहा कि आम लोगों के प्रति हमारी जितनी जिम्मेदारी है, उतनी जिम्मेदारी आपकी भी है। आप पूरी मानवता और संवेदना के साथ आम नागरिकों की सेवा करें। सरकार की जो सोच है, उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े।  

हमारी सोच और कार्यशैली एक समान 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सोच और कार्यशैली एक समान है। यह सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है, क्योंकि आपकी नियुक्ति इसलिए हुई है कि आप आम नागरिकों के लिए काम करें। मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दें। 

आप पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करें, जो भी कमियां होगी, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।  सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार पहुंच रही है। आप आम जनता की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझ कर कम करें तो निश्चित तौर पर हम उनकी तकलीफों को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। 

इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री सोरेन की सरकार जो कहती है, वह करती है। आप अपने कार्यों से हमारे दिलों में पहुंचे हैं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष जीतराम स्वांसी, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार रवि, शाखा मंत्री विकास, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह छेत्री, संगठन मंत्री समीर महतो, मुख्यालय प्रतिनिधि अभिषेक तिवारी एवं कार्यालय मंत्री आशीष रंजन समेत संघ के तमाम सदस्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse