टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पूरे राज्य में सिस्टम धराशाई हो गया है और संवैधानिक मशीनरी भी ध्वस्त हो गयी है।
प्रतुल शाहदेव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेल से सरकार चल रही है। जेल में बंद सत्ता के दलाल ईडी के अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।
उन्होंने कहा ऐसी खबरें मीडिया में लगातार आ रही है कि सत्ता के शीर्ष में आपरेट करने वाले जेल में बंद दलालों के खिलाफ जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों, गैंगस्टरों का सहयोग लिए जाने का षड्यंत्र हो रहा है। प्रतुल ने कहा ये बहुत ही विचलित और चिंतित करने वाली घटना है।
प्रतुल ने कहा कि यह भी आरोप लग रहा है कि एक महिला के जरिए ईडी के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है। ऐसे भी हेमंत सरकार का फर्जी मुकदमों में लोगों को फसाने का लंबा रिकॉर्ड रहा है।
शाहदेव ने कहा कि जेल के अधिकारियों पर यह संगीन आरोप लगा है कि उन्होंने कैदियों के द्वारा दलालों के खिलाफ शिकायत करने वाले पत्रों को दबा दिया। जांच के दायरे में इसे भी लाया जाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse