वामन अवतार और कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंगों का वर्णन

 

  • महादेव आश्रम लोहरदगा में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के चौथा दिन

टीम एबीएन, लोहरदगा। उपनगरीय क्षेत्र महादेव आश्रम लोहरदगा में स्थित मंजुरमती हाई स्कूल प्रेक्षागृह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को वामन अवतार और कृष्ण जन्मोत्सव आदि प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

वाराणसी के कथा व्यास पंडित अमरनाथ चौबे ने श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन प्रसंग में बताया कि राजा बलि दानी राजा है। वह अश्वमेघ यज्ञ कराता हैं। जहां भगवान विष्णु-वामन रूप में प्रकट होते हैं। राजा बलि वामन भगवान से कुछ मांगने के लिए कहते हैं। वामन रूपधारी भगवान तीन पग भूमि दान में मांगते हैं। विराट रूप धारण कर एक पग में आकाश, दूसरे पग में पृथ्वी नाप लेते हैं। तीसरे पग में बलि अपना मस्तक आगे कर देता है। भगवान बलि की दानशीलता से प्रसन्न हो जाते हैं।

अगले प्रसंग में व्यास पंडित अमरनाथ चौबे ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनायी। कंस अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव से कर दिया। जब कंस अपनी बहन को विदा करता है, तो आकाशवाणी होती है, कि देवकी का आठवां लाल तेरा काल होगा। 

कंस बासुदेव और देवकी को कारागार में डाल देता है। उनकी पैदा होने वाली संतानों को उसने एक- एक कर मार डाला। आठवीं संतान के रूप में भगवान कृष्ण के रूप में जन्म लेते हैं। वासुदेव जी गोकुल में नंद के यहां कृष्ण को सौंप देते हैं। उनकी कन्या को लेकर वापस मथुरा आ जाते हैं।

मौके पर आयोजन समिति के मदन मोहन पांडेय, रीता पाण्डेय, मनोज्ञा पांडेय, अनुराधा कुजूर, सुदीप्ता मुखर्जी, ममता, अनील ठाकुर, रामस्वरूप प्रसाद, वत्सा पाण्डेय, विवेक सिद्धार्थ, सूरज, बसंती, सिटी मैनेजर विजय कुमार, निधि पाण्डेय, सुमन राय, दीपा कुमारी, शांति कुमारी, सुनीता कुमारी, धनंजय अग्रवाल, सुदर्शन ठाकुर, इंदु देवी, ऋषभ पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, शकुंतला अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी उपस्थित रहे। 

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान हर दिन रुद्राभिषेक का आयोजन बुढ़वा महादेव मंदिर में हो रहा है। अपराह्न तीन से छह बजे तक महादेव आश्रम में कथा वाचन किया जा रहा है। यजमान के रूप में मदन मोहन पांडेय और रीता पांडेय शामिल हो रही है। कार्यक्रम सात नवंबर तक चलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse