कोडरमा : बीओआई के एमएसएमई महा हंगामा कैंप में उमड़ी भीड़

 

  • 771 लाभुकों के बीच में 24 करोड़ रुपये ऋण वितरित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 4 नवंबर  को शिव वाटिका में एमएसएमई महा हंगामा कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैसे सभी ग्राहकों को आमंत्रित किया गया जो किसी भी प्रकार का ऋण लेना चाहते थे।

नये व्यवसाय को शुरू करने के लिए या जिनका पहले से ऋण चल रहा था और उसको बढ़ाना चाहते थे। इस कार्यक्रम में बैंक आफ इंडिया की 20 शाखाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड राज्य स्तरीय बैंकर समिति व बैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय बैंकिंग समूह झारखंड के महा प्रबंधक मनोज कुमार उपस्थित थे। 

कोडरमा जिले के बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं के प्रबंधक भी वहां पर उपस्थित थे जिन्होंने अपनी-अपनी शाखा से ऋण लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से प्रारंभिक मुलाकात की और उनके लोन लेने की प्रक्रिया को उसी समय से प्रारंभ कर दिया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रकार के एमएसएमई महा हंगामा ऋण शिविर के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे सभी व्यक्तियों को बैंक के द्वारा समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का है, जिसके तहत वह अपना जीवन यापन सुचारू रूप से संपन्न कर सके एवं गांव देहात के महाजनों या सूदखोरों के चंगुल से मुक्ति प्राप्त कर सकें। 

बैंक की बहुत सारी योजनाओं के बारे में आम जनता को पता नहीं है। बहुत से व्यक्ति अभी भी बैंक के अंदर प्रवेश करने में हिचकिचाते हैं। परिणाम स्वरूप सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सी जन योजनाओं के बारे में उन्हें पता नही है।  झारखंड राज्य में खुदरा ऋण की असीम संभावनाएं मौजूद है। उन्हें तलाशने के क्रम में यह अनूठी शुरुआत बैंक ने प्रारंभ की है।

हजारीबाग अंचल के आंचलिक प्रबंधक वीवी कृष्ण किशोर ने बताया कि आज तक बैंकों के ऋण वसूली शिविर का आयोजन लोगों ने देखा था, किन्तु ऋण बांटने के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर ऐसा आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैंकिंग इतिहास में इस प्रकार का अनूठा पहल बैंक ऑफ इंडिया ने झारखंड राज्य में कोडरमा जिला से प्रारंभ किया। जिसे अन्य जिले में भी आने वाले समय में लागू किया जायेगा। 

महा हंगामा ऋण शिविर में कुल 771 व्यक्तियों के बीच में कुल 24 करोड़ दस लाख के ऋण का वितरण बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने किया। पीएम जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत 4 व्यक्तियों के परिवार को उनके मरणोपरांत 2-2 लाख के रुपयों का चेक वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक की आरसीटी कोडरमा इकाई के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर और बैंक के द्वारा दिए ऋण से अपना रोजगार सफलतापूर्वक चला रहे दो व्यक्तियों ने इसका सारा श्रेय बैंक को दिया। 

स्वयं सहायता समूह की बैंक सखियों को भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक विमल कांत झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अप आंचलिक प्रबंधक भूपेंद्र नारायण ने किया। मौके पर महाप्रबंधक मनोज कुमार, उप महाप्रबंधक गोपाल कृष्ण, अनिल जाधव, हजारीबाग आंचलिक कार्यालय से आंचलिक प्रबंधक वीवी कृष्ण किशोर, एलडीएम निवास कुमार, आंचलिक प्रबंधक भूपेंद्र नारायण एवं राष्ट्रीय बैंकिंग समूह, झारखंड के ऋण विभागाध्यक्ष एवं मुख्य प्रबंधक सोनू मिश्रा, ग्रामीण विभागाध्यक्ष सुनीता कुमारी, आंचलिक कार्यालय हजारीबाग से मार्केटिंग विभागाध्यक्ष शमीम अंसारी, राहुल कुमार,एल डी एम कोडरमा, झुमरी तिलैया के मुख्य शाखा प्रबंधक दिलीप माहली, कोडरमा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार, इंदरवा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आर्या कुमारी, डोमचांच के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित कुमार, मरकचो के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुशील कुमार, पिपचो के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राम रॉय मारडी व चाराडीह से गीता, मसमोहना से अजय कुमार, फुलवरिया से स्वाती कुमारी, जामू से संजीव कुमार, जयनगर से मनीषा कुमारी, पथलडीहा से सलवानिया बानरा, चंदवारा से प्रियंका कुमारी, बांझेड़ीह से राकेश कुमार, बरकट्ठा से अभिषेक कुमार, बरही से आकाश, चौपारण से सुनील कुमार, दादपुर से मनीष कुमार, एएमओ, कोडरमा से आनन्द कुमार, अकांश, विल्सन मुंडा, नरेंद्र एवं डीडीएम नाबार्ड एम हुसैन, डीपीएम  जेवियर एक्का, मत्स्य पदाधिकारी विजय सिंह, डीआईसी प्रतिनिधि राजीव सिंह आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse