बिलबेरा काली मंदिर कॉलोनी के सैकड़ों युवा जन शक्ति दल में शामिल

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। आज जन शक्ति दल  के सुप्रीमो सुरज महतो ने बिलबेरा काली मंदिर कॉलोनी में  कार्यक्रम किया। जिसमें सैकड़ों युवा साथी दूसरे दल को छोड़ जन शक्ति दल में शामिल हुए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि आज भी लोग पानी, बिजली, सड़क आए स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्या से पूरे विधानसभा के लोग जूझ रहे हैं। यहां के प्रतिनिधि जो लगातार 15 वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

परंतु समस्या जस की तस है। कहीं पर विकास की किरण नजर नहीं आ रही है। श्री महतो ने कहा कि हम पूरे विधानसभा क्षेत्र में जहां जा रहे हैं। मुझे देख मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोग आज जन शक्ति दल के प्रति विश्वास जता रहे हैं। बाघमारा विधानसभा में परिवर्तन जरूर होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse