पलामू : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

 

मंदिर से लौटने के क्रम में घटी घटना

टीम एबीएन, पलामू। पलामू में मंदिर से पूजा कर घर लौटने वाली एक महिला की दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना जिले के छत्तरपुर का है, जहां सिंह बस की चपेट में आने से औरंगाबाद-मेदनीनगर मुख्य पथ पर छत्तरपुर थाना के समीप की महिला की मौत हो गयी। 

महिला छतरपुर ठाकुरबारी मंदिर से सुबह पूजा करके अपने सास के साथ घर लौट रही थी। उसी दौरान कोरबा से औरंगाबाद के रास्ते डेहरी आन सोन जाने वाली सिंह बस की चपेट में आ गयी, जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। मृतक महिला का नाम गायत्री देवी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse