रांची। 8 दिसंबर को झारखंड में कोरोना के 16 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई, जबकि इस दौरान 23 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए। झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब 129 है। वहीं झारखंड में कोरोना वैक्सीनेशन भी पूरे रफ्तार पर है। बुधवार को 1 लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों ने झारखंड में कोरोना का टीका लगवाया। 8 दिसंबर को राज्य में हुए 40,704 सैंपल की जांच में 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 6 केस रांची में मिले हैं। जमशेदपुर में 5, देवघर, गढ़वा, गुमला, खूंटी, धनबाद में 01-01 केस मिले हैं। देर रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान रांची में 9 और जमशेदपुर में 3, बोकारो में 1, धनबाद में 3, कोडरमा में 1, लातेहार में 1, सिमडेगा में 3 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या राज्य में 129 हो गयी हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग से मध्य रात्रि के बाद जारी covid update में यह बताया गया है कि किस जिले में कितना एक्टिव केस अभी हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार बोकारो में 4, चतरा में 3, धनबाद में 10, जमशेदपुर में 38, दुमका में 1, गढ़वा में 1, गुमला में 3, देवघर में 1, रामगढ़ में 1, रांची में 56 केस, सिमडेगा में 3 और पश्चिमी सिंघभूम में 4 और खूंटी में 2 एक्टिव केस हैं। बुधवार तक झारखंड में 18 वर्ष से ऊपर वाले 2 करोड़ 41 लाख 21 हजार 312 की आबादी में से 1 करोड़ 69 लाख 92 हजार 665 (70.43%) ने पहला डोज लिया है। वहीं 85 लाख 81 हजार 257 (35.58%) लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है। बुधवार को कुल 1 लाख 36 हजार 451 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली। जिसमें 43,982 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज और 92469 लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse