भूकंप के तेज झटके से थर्राया दिल्ली-एनसीआर

 

  • दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप गयी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गयी है।  

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था। 

जिसके झटके हरियाणा, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किये गये। पहला झटका रात 11 बजकर 32 मिनट पर लगा, जो कई सेकेंड तक रहा। उत्तर प्रदेश की राजधानी और बिहार की राजधानी पटना में भी तेज कंपन महसूस हुआ। 

अचानक तेज झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आये। बीते एक महीने में यह तीसरी बार है, जब नेपाल में भूकंप के तेज झटके आये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse