लोहरदगा : हिरही की टीम बनी कार्तिक उरांव जिला फुटबॉल लीग की चैंपियन

 

  • फीफा के नियमों क़ी जानकारी खिलाड़िओं के लिए होगी लाभकारी : डीसी
  • खेल से अनुशासन और अनुशासन से बढ़ता है आपसी सौहार्द : एसपी
  • फीफा के नियम जानेंगे तभी खिलाडी राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मैच खेल पायेंगे : सुखदेव भगत
  • फाइनल मैच में हिरही इलेवन ने प्रतिभा केंद्र को 5-1 से किया पराजित

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित कार्तिक उरांव फुटबॉल लीग का समापन शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में हो गया। मौके पर उपस्थित अतिथि डीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिस बिन ज़मां का स्वागत जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ने किया। वहीं अतिथियों ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारम्भ किया। मैच से पूर्व फीफा झंडा के साथ खिलाडियों ने मार्च पास्ट किया।

मौके पर डीसी डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा क़ी फीफा के नियमों क़ी जानकारी के बाद ही जिले के फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकते हैं। इससे खिलाड़िओं क़ी प्रतिभा में निखार आएगा और वे आगे प्रतियोगिता में अच्छा कर सकेंगे। 

एसपी हारिस बिन ज़मां ने कहा कि फुटबॉल खेल टीम भावना का खेल होता है जो टीम अनुशासित होंगी वही मैच जीतता है। अनुशासन से खिलाडियों में कौशल का विकास होता है और कौशल विकास से ही खिलाडियों को लाभ होगा। खेल अनुशासन सिखाता है और अनुशासन से ही देश व समाज का विकास होता है। 

जिला फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि शुरुवाती स्तर से ही बच्चों क़ी प्रतिभा को निखारने क़ी जरूरत है।

फीफा के नियम के तहत खेल खेलने से ही खिलाडियों की प्रतिभा विकसित होती है जो जिला फुटबॉल संघ प्रयास कर रही है। फाइनल मैच हिरही इलेवन तथा प्रतिभा केंद्र लोहरदगा के बीच खेला गया, जिसमें हिरही ने प्रतिभा केंद्र लोहरदगा को 05-01 से पराजित कर खिताब पर अपनी दावेदारी पेश की। 

मौके पर जिला सचिव ज़ाहिद अहमद, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, साजिद अहमद, कार्यकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला परिषद सदस्य किस्को संदीप गुप्ता, पूर्व  नगरपरिषद उपाध्यक्ष रऊफ अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, शाहीद अहमद बेलु, मजीद अहमद, अलोक साहू, जगदीप भगत, मैच रेफरी के रूप में जसीम अंसारी, कृष्णा उरांव, अभिषेक साहू, अनिल उरांव उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse