सारण : इलाज के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम में तोड़फोड़

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, छपरा। बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में निजी नर्सिंग होम में एक महिला की इलाज के दौरान हुयी मौत से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ करने के बाद चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए सारण के पुलिस अधीक्षक के आवास का घेराव कर आवागमन बाधित कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के गुदरी राय के चौक मोहल्ला निवासी अतुल्या वर्मा की पत्नी रेखा देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को पटना रेफर कर दिया गया था, जबकि रेखा देवी की चिकित्सा उक्त नर्सिंग होम में की जा रही थी। 

इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात को रेखा देवी की मौत हो गयी। इसके बाद मृतका के परिजनों ने उक्त नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की।परिजन मृतका के शव को लेकर पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse