नेताओं के निजी स्वार्थ और दिखावे से आम जनजीवन परेशान : दिलीप दशौंधी

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। जैसा आजकल देखने को मिलता है कि कतरास धनबाद के हर मोड़ पर छोटे बड़े नेताओं के पोस्टर लगे हुए हैं। रोड में बांस का गेट बना कर दुर्गा पूजा काली पूजा छठ पूजा के शुभकामनाएं संदेश नेताओं द्वारा दिया जा रहा है।

एक ही साथ तीन बड़े त्योहारों के लिए महीने भर के लिए गेट बनवा दिया गया है। ऐसे सभी नेताओं ने एक बार भी आम पब्लिक के बारे में नहीं सोचा। आज उन सबके झूठे दिखावे के कारण स्कूल बसों को हर बाजार हर मोड़ पर दिक्कत हो रही है, जिसके कारण स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को अत्यधिक परेशानी हो रही है।

एंबुलेंस भी मरीज को लेकर जाम में फंस रहा है। फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पर इस समस्या के बारे में एक बार भी हमारे उपायुक्त महोदय या नगर निगम के किसी अधिकारी ने नहीं सोचा। अगर नेताओं को इतना ही शौक है प्रचार का, तो हर पूजा के एक दिन पहले अपना पोस्टर चमकायें न कि एक महीने पहले से आम जन जीवन को परेशान करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse