टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के मौसम में बदलाव आ रहा है। हवा के रुख में बदलाव आने से आसमान में बादल छा रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है।
हालांकि तीन नवंबर के बाद बादल छंट जायेंगे और मौसम साफ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। बादल छाने के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं, अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमोत्तर भाग में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। इससे झारखंड के ऊपरी वातावरण में हल्के बादल छाए हुए हैं, जबकि वातावरण के निचले हिस्से में दक्षिण पूर्व की नम हवाएं आ रही हैं। इससे बादल गहराएंगे और राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse