कोडरमा : बीओआई का एमएसएमई महा हंगामा कैंप कल

 

लोन लेकर व्यवसाय शुरू कर सकते हैं लोग : विमलकांत

टीम एबीएन, कोडरमा। बैंक आफ इंडिया द्वारा 4 नवंबर को शिव वाटिका, में एमएसएमई महा हंगामा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक विमल कांत झा ने बताया कि इसमें वैसे सभी ग्राहकों को आमंत्रित किया जा रहा है, जो किसी भी प्रकार का ऋण लेना चाहते हैं। 

नये व्यवसाय को शुरू करने के लिए या जिनका पहले से ऋण चल रहा है और उसको बढ़ाना चाहते हो। इस कार्यक्रम में बैंक आफ इंडिया की 20 शाखाएं भाग लेगी। ऋण लेने हेतु इच्छुक सभी लोग इस एमएसएमई महा हंगामा ऋण शिविर में 4 नवंबर को प्रात: 9 बजे शिव वाटिका झुमरी तिलैया में पहुंच जायें। 

वहां पर व्यवसाय हेतु इच्छुक सभी व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन या नामांकन किया जायेगा। उस दिन वहां कोडरमा जिले के बैंक आफ इंडिया के सभी शाखा प्रबंधक भी उपस्थित रहेंगे, जो कि अपनी-अपनी शाखा से ऋण लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से प्रारंभिक मुलाकात कर लेंगे। 

उसके पश्चात उनके लोन लेने की प्रक्रिया को उसी समय से प्रारंभ कर दिया जायेगा। अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीनिवास कुमार ने कहा कि इस प्रकार के एमएसएमई महा हंगामा ऋण शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐसे सभी व्यक्तियों को बैंक के द्वारा समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का है, जिसके तहत वह अपना जीवन यापन सुचारू रूप से संपन्न कर सके एवं गांव देहात के महाजनों या सूदखोरों के चंगुल से मुक्ति प्राप्त कर सकें।

बैंकिंग में इस प्रकार का अनूठा पहला बैंक आफ इंडिया द्वारा झारखंड राज्य में कोडरमा जिला से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसे अन्य जिले में भी आने वाले समय में लागू किया जायेगा। 

इस एमएसएमई महा हंगामा ऋण मेला में झारखंड राज्य स्तरीय बैंकर समिति बैंक आफ इंडिया राष्ट्रीय बैंकिंग समूह झारखंड के महाप्रबंधक मनोज कुमार, उप महाप्रबंधक गोपाल कृष्ण, अनिल जाधव, हजारीबाग आंचलिक कार्यालय से आंचलिक प्रबंधक वीवी किशोर, उप आंचलिक प्रबंधक भूपेंद्र नारायण एवं ऋण विभाग के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse