टीम एबीएन, जारी। थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी बसंत रौतिया (40) का लावा नदी में डूबने से मौत हो गयी। भाई अनिल रौतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई सुबह बादाम उखाड़ने का काम किया।
उसके बाद लावा नदी में नहाने जा रहे हैं कह कर साबून ले कर निकल गया। लगभग शाम 4 से 5 बजे ग्रामीणों ने जानकारी दिया कि उसका भाई बसंत रौतिया लावा नदी में डूब गया है। जिसको देखने के लिए मैं गया तो देखा कि मेरा भाई की लावा नदी में डूब कर मौत हो गया है।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने जारी थाना पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर पुअनि देवानंद राणा, पुअनि अंकु कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने में कब्जे में करते हुए थाना ले गये। समाचार लिखे जाने तक जारी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा था। वहीं मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse