टीम एबीएन, रांची। रिम्स के हॉस्टल नंबर 5 से एक युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान डॉ मदन कुमार के रूप में हुई है। बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने शव डॉक्टर मदन कुमार के होने की पुष्टि की है।
वारदात रिम्स के हॉस्टल नंबर 5 की है। इस हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट रहते हैं। जांच के दौरान हॉस्टल के छत से युवक के कदमों के निशान मिले हैं। निशान को देखने से यह प्रतीत होता है कि आग लगने के बाद युवक हॉस्टल की छत से नीचे कूद गया है, जिसके बाद उसकी मौत हुई है। हॉस्टल की छत पर काफी मात्रा में मोबिल के अंश भी बरामद किए गए हैं।
बरियातू पुलिस की टीम मौके पर पहुच छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस की टीम ने हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्रों से पूछताछ भी की। शव की पहचान फॉरेंसिंक एंड मेडिसिन विभाग के सेकंड इयर के छात्र डॉक्टर मदन कुमार के रूप में हुई है। वो तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले थे। उसके दोस्तों ने पहचान की है। डॉ। मदन कुमार सुबह से मिसिंग थे, उनका मोबाइल भी रूम में ही था।
पुलिस के अनुसार मामला हत्या या आत्महत्या दोनों का हो सकता है। हालांकि हॉस्टल की छत पर जहां मोबिल के अंश पाये गये हैं, वहां मात्र एक युवक का पद चिन्ह मिला है।
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने खुद पहले अपने शरीर पर मोबिल डाला होगा और आग लगा कर छत से नीचे कूद गया। हालांकि आशंका यह भी जतायी जा रही है कि किसी ने युवक को वहां बुलाकर उसके शरीर में आग लगा दी होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse