टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने आज मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित गांधी उद्यान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां अवस्थित संसाधनों का जायजा लिया। बेहतर लाइटिंग एवं यहा उपलब्ध मनोरंजक संसाधनों से लोगों को मनोरंजन करते देख खुशी जाहिर की।
उन्होंने गांधी उद्यान को बेहतर तरीके से विकसित करने को लेकर निगम की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि सुरक्षित तरीके से उद्यान का निर्माण किया गया है और इसका बेहतर संचालन भी किया जा रहा है।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यहां उपलब्ध संसाधनों से भरपूर मनोरंजन करें और संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए इसका लाभ उठायें। नगर आयुक्त ने 7-डी थीयेटर में मनोरंजक फिल्म का भी आनंद उठाया। मौके पर उप नगर आयुक्त अनवर हुसैन सहित आलोक माथुर, अरविंद भसीन, सुनील गुप्ता, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse