एबीएन सोशल डेस्क। माकपा राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन स्मार्ट मीटर के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। पार्टी का मानना है कि स्मार्ट मीटर की योजना बिजली वितरण के निजीकरण का आधार है।
स्मार्ट मीटर किसानों, छोटे दुकानदारों समेत आम लोगों को महंगी बिजली खरीदने को मजबूर करेगा। वहीं, मुख्यमंत्री की ओर से घोषित अबुआ वीर दिशोम आवास योजना का स्वागत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इसका लाभ दिलाने का प्रयास होगा।
पार्टी ने लोकसभा के लिए चिह्नित एक सीट पर चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए वहां चुनाव पूर्व अभियान और तेज करने की बात कही। बैठक बुधवार दोपहर तक चलेगी। राज्य की प्रभारी वृंदा करात बैठक को संबोधित करेंगी। यह जानकारी राज्य सविव प्रकाश विप्लव ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse