एबीएन बिजनेस डेस्क। पेट्रोलियम कंपनियों ने नवंबर महीने के पहले दिन ही जोर का झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब 100 रुपये से ज्यादा की वृद्धि की गयी है।
बता दें, हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। इसी सिलसिले में पहली नवंबर को आज करवाचौथ और दीपावली त्योहार से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाये गये हैं।
वहीं, घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोलियम कंपनियों के कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद राजधानी दिल्ली में नये रेट आज से लागू हो गये हैं।
आइओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडेर के नये दाम 1,833 रुपये हो गये हैं। जो पहले 1731 में मिल रहा था। वहीं, मायानगरी मुंबई में नये दाम बढ़कर 1785.50 रुपये हो गये हैं, जो पहले 1684 रुपये में उपलब्ध था।
बात कोलकाता की करें तो यहां कमर्शियल सिलेंडर के नये दाम 1943 रुपये हैं, जो पहले 1839.50 रुपये में आता था। चेन्नई में भी दाम बढ़कर 1999. 50 रुपये हो गये हैं, जो पहले 1898 रुपये थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse