एबीएन सोशल डेस्क। अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
एबीएन सोशल डेस्क। नवंबर का महीना त्योहारों का महीना है। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती समेत कई अन्य त्योहार देश भर में मनाये जायेंगे।
ऐसे में बैंकों में भी बंपर छुट्टियां रहेंगी। आरबीआइ के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआइ कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें महीने के सभी रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। बता दें कि फइक हर महीने के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है।
आरबीआइ की तरफ से जारी हॉलीडे लिस्ट में से कई छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसी के साथ कुछ बैंकों में रिजनल फेस्टिवल पर छुट्टियां रहती हैं। इस कारण छुट्टियों की संख्या अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse