कोडरमा : जिले भर की सुहागिनों ने किया करवा चौथ का व्रत

 

अपने पति के दीर्घायु होने का मांगा आशीर्वाद

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। जिले भर में करवा चौथ का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। बता दें कि हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है। महिलाएं शुभ मुहूर्त में पूजा करती हैं और फिर रात में चांद को देख अपना व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ में व्रत कथा सुनना और चांद को अर्घ्य देना जरूरी माना गया है। आपको बता दें कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ का पूजा करते समय काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। 

सबसे पहले व्रत के दिन पूजा वाले स्थान को साफ करना और सजाना होता है, फिर उसके बाद पूजा स्थान पर भगवान शिव, पार्वती और गणेश की प्रतिमा स्थापित करना होता है। इसके साथ ही पूजा स्थान पर दीया जलाना होता है। 

उसके बाद देवताओं को जल, फूल और फल अर्पित करना होता है। पूजा करते समय करवा चौथ कथा का जाप करना, उसके बाद देवी-देवताओं की आरती करना। 

इसके बाद देवताओं को सिंदूर और कुमकुम चढ़ाना और अंत में करवा चौथ कर रही महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करती है और रात में चंद्र दर्शन कर पूजा की समाप्ति होती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse