इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता 11 दिसंबर को

 

जिला कबड्डी संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला कबड्डी एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा ने की। बैठक मेंआगामी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर चर्चा हुई। बैठक में स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना तय हुआ है। 

स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 11 व 12 दिसंबर को सीएच मैदान में आयोजित किया जायेगा। स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए संघ के कोषाध्यक्ष विशाल सिंह को सर्वसम्मति से प्रतियोगिता का चेयरमैन चुना गया। 

संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं टूनार्मेंट चेयरमैन विशाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष अंडर 14 आयु वर्ष एवं अंडर 17 आयु वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग का प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। इस वर्ष सभी विद्यालयों एवं संघ का कबड्डी खिलाड़ियों का बेस एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए 2 आयु वर्गों का प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। 

इस वर्ष सरकारी विद्यालयों के प्रवेश हेतु स्कूल रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ कर दिया गया है, जिससे सरकारी विद्यालय के खिलाड़ी भी इस वर्ष प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 

मौके पर जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, सह सचिव विजय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, टेक्निकल हेड कुंदन कुमार राणा,अमित कुमार राय, धीरज पाण्डेय, श्रवण कुमार, राजू रंजन सिन्हा, सीनियर खिलाड़ी राहुल यादव, राहुल कुमार, रॉकी कुमार, नवाज दिलशान, गौतम कुमार समेत संस्था के कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse