टीम एबीएन, कोडरमा। बैंगलूरू के इंडियन सोसल इंस्टीट्यूट बेलसन रोड में हुए अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सह अंतरराष्ट्रीय अवार्ड समारोह में जेजे कॉलेज के कॉमर्स के प्राध्यापक डॉ दीपक कुमार को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया।
डॉ दीपक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन गोपाल किरण सेवी संस्था, ग्वालियर ने किया था। उक्त समारोह में हस्तियों ट्रीपल एस की तरफ से अन्तरराष्ट्रीय अवार्ड सम्मान दिया गया। उनमें झारखंड के डॉ दीपक कुमार के नाम है।
संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह निमराजे ने उन्हें शुभकामनाएं एंव विशेष बधाई दी। डॉ दीपक कुमार को वाणिज्य एवं प्रबंध के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सिंबल आॅफ नॉलेज डॉ बीआर अंबेडकर अंतराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
डॉ दीपक कुमार वाणिज्य एवं प्रबंध विषय के शिक्षक सह लेखक हैं। पटना विश्वविद्यालय, पटना से स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र में साथ ही बैचलर आफ लॉ की उपाधि ली।
बाद में इन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दो विषयाणिज्य एवं अर्थशास्त्र में उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वे रांची विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में भी पीएचडी कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse