टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और संचालन प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। बैठक में विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने स्कूल की उपलब्धियां को बताया और कहा की इस वर्ष एस ए वन और पीटी टू का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है।
इस रिजल्ट को और बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक को अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ग दशम और 12वीं की खेल घंटी को सब्जेक्ट पीरियड के रूप में तब्दील कर दिया गया है। दिसंबर से विशेष रणनीति के तहत वर्ग 10वीं और 12 वीं की पढ़ाई शुरू होगी, ताकि आने वाली परीक्षा में बच्चे अच्छा कर सके।
उन्होंने बताया कि खेल के क्षेत्र में भी बच्चे अच्छा कर रहे हैं। सीबीएसई के द्वारा आयोजित ईस्ट जोन योगा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्कूल के बच्चे डीपीएस धनबाद गये हुए हैं। वहीं अध्यक्ष संतोष यादव ने विद्यालय की उपलब्धियां और छात्रों की क्रियाकलापों को सराहा। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने किया।
मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रंजीता कुमारी, रूपा देवी, एमडी आरिफ अंसारी, सुरेंद्र मिस्त्री, राजकुमार वोहरा, एमडी फखरुद्दीन अली, शिक्षक प्रतिनिधि में प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, मनोज पांडेय, छात्र प्रतिनिधि अंशिका सिंह के अलावा रूबी वर्मा और अलका सिंह मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse