भारत की जीत की हैट्रिक, चीन को 2-1 से किया पराजित

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विमेंस एशिया चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन खेले गये भारत-चीन के बीच हॉकी मैच में भारत ने चीन को 2-1 से हरा दिया। मैच के दौरान दमदार मुकाबला देखने को मिला। शुरू से ही भारत की टीम चीन पर हावी रही। 

पहले दो क्वार्टर में दो गोलकर भारत ने अपनी बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर के 15 मिनट में ही दीपिका ने भारत की ओर से पहला गोल कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में झारखंड की सलीमा टेटे ने भी 26वें मिनट में दूसरा गोल किया। 

जिससे कि भारत की स्थिति मजबूत हो गयी। हाफ टाइम तक भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। इस बीच चीन की महिला टीम की झोंग जियाकी ने पेनाल्टी कार्नर का फायदा उठाकर 46वें मिनट में गोल मार दिया। 

दोनों ही टीम ने लास्ट क्वार्टर में गोल करने का पूरा प्रयास किया। बता दें कि इससे पहले भी भारत ने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की है। भारत की ये लगातार तीसरी जीत रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse