लोहरदगा : बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

 

चोरी का पांच बाइक जूरिया व मांडर से बरामद  

टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए नौ बाइक बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की लोहरदगा थाना क्षेत्र के जुरिया निवासी हनीफ अंसारी के पुत्र किताबुल अंसारी बाइक चोरी कर बाहर ले जा कर बेचता है, जो अपने घर में चोरी का कुछ बाइक रखे हुए है।

इसी सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लोहरदगा अनिल उरांव के नेतृत्व में लोहरदगा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया था। जिनके द्वारा जुरिया निवासी किताबुल अंसारी के घर में छापामारी कर कुल पांच बाइक बरामद किया गया है। 

साथ ही किताबुल अंसारी के बताए अनुसार इनके साथी रांची जिले के माण्डर थाना क्षेत्र के फुसरा टांड़ निवासी सनीफ अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी के घर में भी छापामारी दल द्वारा छापामारी कर चार मोटरसाइकिल अलग-अलग स्थानों से चोरी किया हुआ बरामद किया गया है। 

बरामद सभी मोटरसाईकिल हिरो होंडा कंपनी के ग्लैमर, स्पलेंडर, पैसन प्रो तथा बबाज कंपनी का सीडी डिल्कस, पल्सर एवं अपाची है। छापामारी दल द्वारा लोहरदगा शहरी क्षेत्र में घटित पूर्व के वाहन चोरी की घटनाओं में भाामिल चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी  फुटेज लिया गया था जिसमें फरार सनीफ अंसारी की पहचान पूर्व की घटनाओं में शामिल के रूप में किया गया है। 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसफान अंसारी के घर से घटना के समय इस्तेमाल किया गया पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया है। चोरी के मोटरसाईकिल उक्त दोनों व्यक्तियों घर से बरामद होने के आधार पर दोनों को थाना प्रभारी लोहरदगा थाना के द्वारा गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

दोनों का अपराध स्वीकृत बयान लिया गया है जिन्होनें चोरी के घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। सनीफ अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। छापामारी के क्रम में  ब्लु रंग का ग्लैमर रजि0 JH08J-8684, काला रंग का स्पलेण्डर NXG रजि0 DL8SNA- 7521,काला ब्लु रंग का क्म् स्कुटी रजि0 JHOSE-2282 04. सफेद रंग का अपाची रजि0 JH01AT-6607 05. काला रंग का पैसन प्रो रजि0 JH08C-7033 06. काला रंग का हिरो स्पलेण्डर रजि0 JHO1EE-4239 07. काला रंग का स्पलेण्डर प्रो रजि0 JHO1CB-2451 08. काला रंग का सीडी डिलक्स रजि0 JHO1CB- 4251,काला रंग का पल्सर रजि0 JH08B-0121 के अलावे फरार अभियुक्त सनीफ अंसारी ग्राम फुसरा टांड़ थाना मांडर का पूर्व के घटना को कारित करने के दौरान पहने हुए वस्त्र (सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यापित बरामद किया है।

छापेमारी दल में पुनि सह थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुअनि हरिऔध करमाली लोहरदगा थाना, पुअनि सुरज प्रसाद लोहरदगा थाना, पुअनि संतोश कुमार यादव लोहरदगा थाना, पुअनि संजय कुमार लोहरदगा थाना, सअनि संजय कुमार लोहरदगा थाना, सअनि रविंद्र बैठा लोहरदगा थाना, सअनि भरत रजक लोहरदगा थाना, सअनि रामकुमार टाना भगत लोहरदगा थाना, हवलदार जनेवर सहार शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse