विद्यार्थियों को डॉक्युमेंट्री के माध्यम से बतायी गयी बाबा कार्तिक उरांव की जीवनी और उपलब्धियां

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में पंखराज साहब को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गयी।  प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने बाबा कार्तिक उरांव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और  पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

महिला आचार्य आरती भगत ने डॉक्यूमेंट्री की सहायता से उनकी जीवनी और उपलब्धियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने अपने जीवन की समस्त कठिनाइयों से संघर्ष करते हुए ऊंची उड़ानें भरी। 

जनजातीय हितों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने वाले योद्धा कार्तिक उरांव ने सिविल स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की कई बड़ी डिग्रियां हासिल कर देश के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया। रांची में एचइसी इसका एक जीता जागता बड़ा उदाहरण है। 

विश्व के प्रथम एवं विशाल न्यूक्लियर एटॉमिक पावर स्टेशन के डिजाइनिंग टीम में भी शामिल थे।  धर्मांतरण की सख्त खिलाफत करते हुए जनजातियों के हित में समाज से संसद तक अनेकों कीर्तिमान स्थापित कर समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने वाले बाबा कार्तिक उरांव सदा स्मरणीय रहेंगे। मौके पर महाविद्यालय की शिक्षक शिक्षाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse