टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय और शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर (उच्च विद्यालय) लोहरदगा के चार एथलीट बेतिया में 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक होने वाले विद्या भारती की नेशनल एथलेटिक्स में भाग लेने के लिए सोमवार सुबह रवाना हुए।
तरुण वर्ग में महाविद्यालय की टीम में अल्पना शैली उरांव भाला फेंक में भाग लेगी। सुजल बाखला ऊंची कूद में भाग लेंगे और रोहित उरांव 6 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ एवं 3000 मी दौड़ में शामिल होंगे। जबकि विद्या मंदिर से बाल वर्ग में लंबी कूद और 200 मीटर दौड़ में कमलेश उरांव मेडल की रेस लगायेंगे।
टीम दोपहर में लोहरदगा से राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद पहुंचेगी। यहां से पूरे झारखंड प्रांत के एथलीट्स एक साथ बेतिया बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे। नेशनल एथलेटिक्स में झारखंड और बिहार के सभी एथलीट्स विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र (झारखंड, उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार) का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम को संरक्षक आचार्य के रूप में महाविद्यालय की शिक्षिका यशोदा कुमारी लेकर रवाना हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse