टीम एबीएन, लोहरदगा। एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन एवं शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन आफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में ललित नारायण स्टेडियम में बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मौके पर रेंसी श्रवण साहू ब्लैक बेल्ट छठवीं डॉन एवं सेंसी दिव्याकाश साहू ब्लैक बेल्ट द्वितीय डॉन ने सफल कराटेकारों को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि 15 अक्टूबर को द डोजो बीआईडी में रेंसी साहू ने ग्रेडिंग लिया था।
उस ग्रेडिंग में सफल कराटेकारों को सर्टिफिकेट एवं बेल्ट देकर सम्मानित किया गया, जिसमें ब्लू से पर्पल बेल्ट यश उरांव, आनंद उरांव और आदर्श उरांव ग्रीन से ब्लू बेल्ट संतुष्टि महली और प्रियांशु सिंह आरेंज से ग्रीन बेल्ट मृगांक वैभव यलो से आरेंज बेल्ट मुस्तरी खातून वाईट से यलो बेल्ट सुनीत उरांव इन सभी को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर लोहरदगा जिला कराटे संघ की कोषाध्यक्ष सिल्पा खेस, शिक्षक रमेश मिश्रा, बिनोद उरांव, प्रकाश उरांव, विनय सिंह आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse