सीएम हेमंत ने दुमका वासियों को दी दुमका-बंदरजोरी जैव-विविधता पार्क की सौगात

 

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा- पार्क की स्वच्छता और खूबसूरती को बनाए रखने में करें सहयोग  

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज  दुमका वासियों को दुमका- बंदरजोरी जैव-विविधता पार्क की  सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि यह पार्क आपका है। आप सपरिवार यहां नियमित रूप से आते रहें और पूरा मनोरंजन और आनंद लें। लेकिन, स्वच्छता के साथ इसकी खूबसूरती बनी रहे, इसमें पूरा सहयोग करें। 

आपके सहयोग से ही पार्क का रख-रखाव बेहतर तरीके से संभव हो पायेगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क में जल्द कई और सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने पार्क में बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। 

मौके पर कृषि मंत्री बादल, राजमहल सांसद विजय हांसदा, विधायक नलिन सोरेन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और दुमका जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse